Skip to main content

क्या हो रहा है भारत चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ?

मान्यवर यही वह समय है जब लोहा गर्म है ,भारत को अपने इरादों पर दृढ़ता पूर्वक कायम रहना है सरकार भी मजबूत कामकाजी और विश्व राजनय भी फिलवक्त भारत की और झुका हुआ है। दक्षिण चीन सागर में अमरीका भारत की हिमायत और इस इलाके में अपनी पैठ बनाये रखने के लिए अपना सबसे बड़ा समुद्री बेड़ा ले आया है। ऑस्ट्रेलिया जापान यहां तक के रूस भी अब भारत की और अनुकूल मुद्रा में है। यही वह समय है जब चीन को उसके विस्तारवादी मंसूबों को आलमी (ग्लोबी ,भूमंडलीय ) स्तर पर नकेल डाली जाए। अभी नहीं तो कभी नहीं न सब दिन सावन होते हैं न हवाओं का रुख माकूल होता है। इसी आशय की रिपोर्ट और विश्लेषण पढ़िए :

क्या हो  रहा है भारत चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ?

जैसे ही चीन पीछे हटने लगता है वैसे ही भारत कुछ न कुछ ऐसा कर देता है की वह पीछे न हट पाये... जैसे की कल प्रधानमंत्री पहुँच गए लेह!

तो ये भारत चीन के बीच का जो मामला चल रहा है बहुत से लोगों को आइडिया भी नहीं है के ये खेल क्या है... इस पर टॉर्च मारने की एक कोशिश करते हैं :)

आपने देखा होगा की कोंग्रेसी कहते रहते हैं की चीन अंदर घुस आया ... चीन अंदर घुस आया... और सरकार कहती है की नहीं घुसा नहीं घुसा... फिर भी आपने बहुत से समझदार लोगों को यही कहते सुना होगा की चीन अंदर ही आया हुआ है... ऐसा सब टेक्निकल भाषा की वजह से कनफ्यूज़ होता है ... लेकिन सच तो यही है की चीन उस क्षेत्र में घुसा हुआ है जो की बफर ज़ोन है... याने जो बीच में खाली छोड़ा जाता है। और वह ज़रूरत से ज़्यादा घुसा हुआ है... तो एक तरह से वह भले भारत की क्लीयर क्लीयर सीमा में नहीं है... याने हमारी कोई पोस्ट उनके कब्जे में नहीं है ... लेकिन बफर ज़ोन में वह कुंडली मारे बैठा ज़रूर है...

लेकिन इसका असल सच ये है की भारत ने उसे वहाँ फंसा लिया है... भारत ने उसे दाना  डाल  के अपने जाल में फंसाया है... और अब न आगे बढ़ने  देगा न पीछे हटने दे रहा है :)

लेकिन क्यों?

तो जनाब इसके लिए आपको भारत की चाणक्य नीति समझनी होगी... की जो दिखाई देता है वह असल में होता नहीं है... और जो होता है वह असल में दिखाई नहीं देता है...यही तो माया है।

असल में क्या है?असलियत क्या है ? असल में ये है की हमारे प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री सरदारजी  चुप्पा  सिंह जी के समय में बहुत सारे कांड हुए... जिसकी वजह भी ये कॉंग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच का करार ही थी... जो देखने में कांड जैसे नहीं लगते हैं लेकिन समझने में लगते हैं... इसकी वजह से चीनी कंपनियाँ भारत में आई... चीनी सरकार इनको सबसिडी देती रही, जिसकी वजह से उनके सामान हमारे यहाँ लागत से भी सस्ते पड़ने लगे... तो हमारे लघु उद्योग अगर लागत पर भी बेचें तब भी चीन से सस्ता न दे पाएँ... इसकी वजह से सब घरेलू उत्पादन बंद... ठप्प। और इस सब में हमारे देश को 30 लाख करोड़ का घाटा हुआ है... और चीन को समझिए की इस से भी ज़्यादा फायदा... तो यह कॉंग्रेस चीनी पार्टी घोटालेबाजी असल में 30 लाख करोड़ की है।

अब इन चीनी सब कंपनियों को भारत कैसे भगाये? क्यूंकी WTO के सदस्य होने के नाते भारत ऐसे ही तो इन से व्यापार बंद नहीं कर सकता... न ही प्रतिबंध लगा सकता। लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा होने पर सब हो जाता है... इसलिए भारत ने यहाँ ऐसे ऐसे बयान देना शुरू किया जिस से की चीन भड़के...

तो आपको अमित शाह का संसद में वह बयान याद होगा जिसमें उन्होने खूब ज़ोर से कहा था की जान दे देंगे... लेकिन अपनी ज़मीन नहीं देंगे... और जिसमें पीओके के साथ साथ अकसाई चिन का भी ज़िक्र किया था। बस तभी से चीन को अकसाई चिन जाने का ड़र सता रहा है ... साथ ही गिलगित बाल्टिस्तान में तो चीन की जान फंसी हुई है क्यूंकी उसके बिना तो उसकी वन बेल्ट वन रोड ही फंस जाएगी... जिस पर चीन अरबों डॉलर लगा ही चुका है...

तो चीन ने अंदर आना ही था... लेकिन वह इस बात के लिए तैयार नहीं था की भारत ऐसी प्रतिकृया देगा और बात लड़ाई तक आ जाएगी... बार्डर पर सैनिक भिड़ गए और दोनों तरफ के सैनिक शहीद हुए... बस यहीं से मामला राष्ट्रीय सुरक्षा का बन गया है... और अब इस राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को बीच में ला कर भारत धड़ाधड़ चीनी कंपनियों को बाहर का रास्ता दिखाये जा रहा है...

वह इसे ऐसे ही नहीं कर सकता था... लेकिन अब कर सकता है... इसलिए जैसे ही चीन पीछे हटने की भी कोशिश करता है तो भारत उसे फिर से उकसा देता है... हटने नहीं दे रहा... की भैया अभी हमने सब चीनी कंपनियों का इलाज नहीं किया था ... तुम कहाँ चले... ?

लड़ाई एक अलग मसला है... लेकिन पहले भारत चीन की रीढ़ पर प्रहार करेगा... जैसे पाकिस्तान की तोड़ी है... वैसे चीन की पूरी तरह तो नहीं तोड़ सकता लेकिन उसे कमजोर और खुद को सशक्त तो ज़रूर कर सकता है... युद्ध तो किसी के भी हक़ में नहीं... इसलिए बड़े स्तर का युद्ध न भारत करेगा और न चीन... कम से कम फिलहाल नहीं करेगा... लेकिन होने को कुछ भी कभी भी हो जाये वो अलग बात है...

सीमा पर टेंशन बनाए रखना अब भारत के और विश्व के हक़ में है... और भारत यही कर रहा है... चीन की रीढ़ पर भारत अपने हिस्से का प्रहार कर रहा है... बाकी विश्व अपने हिस्से का करेगा।
नमन है देश के प्रधान सेवक और हमारी सेना को....वंदेमातरम🙏🇮🇳🚩
साभार

Comments

Popular posts from this blog

इस शास्त्र का 'पूर्वमीमांसा' नाम इस अभिप्राय से नहीं रखा गया है कि यह उत्तरमीमांसा से पहले बना । 'पूर्व' कहने का तात्पर्य यह है कि कर्मकांड मनुष्य का प्रथम धर्म है ज्ञानकांड का अधिकार उसके उपरान्त आता है। मीमांसा का तत्वसिद्धान्त विलक्षण है । इसकी गणना अनीश्वरवादी दर्शनों में है ।

इस शास्त्र का 'पूर्वमीमांसा' नाम इस अभिप्राय से नहीं रखा गया है कि यह उत्तरमीमांसा से पहले बना  । 'पूर्व' कहने का तात्पर्य यह है कि कर्मकांड मनुष्य का प्रथम धर्म है ज्ञानकांड का अधिकार उसके उपरान्त आता है। मीमांसा का तत्वसिद्धान्त विलक्षण है । इसकी गणना अनीश्वरवादी दर्शनों में है । षड्दर्शन षड्दर्शन उन भारतीय दार्शनिक एवं धार्मिक विचारों के मंथन का परिपक्व परिणाम है जो हजारों वर्षो के चिन्तन से उतरा और हिन्दू (वैदिक) दर्शन के नाम से प्रचलित हुआ। इन्हें आस्तिक दर्शन भी कहा जाता है। दर्शन और उनके प्रणेता निम्नलिखित है। १ पूर्व मीमांसा: महिर्ष जैमिनी २ वेदान्त (उत्तर मीमांसा): महिर्ष बादरायण ३ सांख्य: महिर्ष कपिल ४ वैशेषिक: महिर्ष कणाद ५ न्याय: महिर्ष गौतम ६ योग: महिर्ष पतंजलि वेद ज्ञान को समझने व समझाने के लिए दो प्रयास हुए: १. दर्शनशास्त्र २. ब्राह्यण और उपनिषदादि ग्रन्थ। ब्राह्यण और उपनिषदादि ग्रन्थों में अपने-अपने विषय के आप्त ज्ञाताओं द्वारा अपने शिष्यों, श्रद्धावान व जिज्ञासु लोगों को  मूल वैदिक ज्ञान सरल भाषा में विस्तार से समझाया है। यह ऐसे ही है जैसे आज के युग में...

भाव बोध सहित :अधरं मधुरं वदनं मधुरं, नयनं मधुरं हसितं मधुरम्। हृदयं मधुरं गमनं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥1।।

भाव बोध सहित : अधरं मधुरं वदनं मधुरं, नयनं मधुरं हसितं मधुरम्। हृदयं मधुरं गमनं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥1।। (मधुराधिपते अखिलं मधुरम्) अर्थ (Meaning in Hindi): अधरं मधुरं – श्री कृष्ण के होंठ मधुर हैं वदनं मधुरं – मुख मधुर है नयनं मधुरं – नेत्र (ऑंखें) मधुर हैं हसितं मधुरम् – मुस्कान मधुर है हृदयं मधुरं – हृदय मधुर है गमनं मधुरं – चाल भी मधुर है मधुराधिपते – मधुराधिपति (मधुरता के ईश्वर श्रीकृष्ण) अखिलं मधुरम् – सभी प्रकार से मधुर है वचनं मधुरं चरितं मधुरं, वसनं मधुरं वलितं मधुरम्। चलितं मधुरं भ्रमितं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥2।। (मधुराधिपते अखिलं मधुरम्) अर्थ (Meaning in Hindi): वचनं मधुरं – भगवान श्रीकृष्ण के वचन (बोलना) मधुर है चरितं मधुरं – चरित्र मधुर है वसनं मधुरं – वस्त्र मधुर हैं वलितं मधुरम् – वलय, कंगन मधुर हैं चलितं मधुरं – चलना मधुर है भ्रमितं मधुरं – भ्रमण (घूमना) मधुर है मधुराधिपते – मधुरता के ईश्वर श्रीकृष्ण (मधुराधिपति) अखिलं मधुरम् – आप (आपका) सभी प्रकार से मधुर है वेणुर्मधुरो रेणुर्मधुरः, पाणिर्मधुरः पादौ मधुरौ। न...

कितनी दूरी मंज़िल की हो चलते चलते कट जाती है विदा दिवस की मणिवेला में ,धरती तमवसना बन जाती , कितनी रात अँधेरी हो पर धीरे -धीरे घट जाती है।

 शिवे !तुम्हे लिखना तुमसे संवाद करते रहना एक अनिवार्य बाध्यता सी हो गई है। चाहो तो इसे ऑब्सेशन कह लो ऑब्सेसिव कम्पलसिव डिसॉर्डर कह लो। मैं भी क्या करूँ तुम अनंत जिज्ञासा से लबालब हो जल्दी से ब्रह्मज्ञानी हो जाना चाहती हो  अब कल घनांनद को पढ़ा तो उन्हीं पर विमुग्ध हो कह उठीं खुद से ही -इस देश में ऐसे -ऐसे कविगण हुए हैं फिर भी हम अज्ञानी के अज्ञानी ही बने हुए हैं हम ब्रह्म ग्यानी कब होवेंगे।  शिवे !सफलता का कोई क्रेश कोर्स नहीं है वह उन लोगों का कर्म था जिन्हें इसी कर्म के चलते कर्म की शुचिता के चलते ब्रह्म ज्ञान हो गया और जो दैहिक प्रेम की सीढ़ी चढ़ने के प्रयास में  ईश्वरीय प्रेम तक पहुँच गए। प्रेम फिर प्रेम ही है पूर्ण समर्पण चाहता है। किसी से भी कर लो जितनी बार कर लो।इश्क हक़ीक़ी या जिस्मानी प्रेम बे -मानी नहीं होता घना-नन्दीय  हो बस प्रेम  - अति सूधो सनेह को मारग है जहाँ नेकु सयानप बाँक नहीं। तहाँ साँचे चलैं तजि आपनपौ झझकें कपटी जे निसांक नहीं। घनआनंद प्यारे सुजान सुनौ यहाँ एक तें दूसरो आँक नहीं। तुम कौन धौं पाटी पढ़े हौ कहौ मन लेहु पै देहु छटांक नहीं॥ व्याख्य...